जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता : डॉ रामेश्वर उरांव

जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता : डॉ रामेश्वर उरांव

लोहरदगा़ लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बरवा टोली स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही. इसमें ग्रामीणों ने लिखित आवेदन के माध्यम से सड़क, नाली, सरना स्थल, मसना स्थल, धूमकुड़िया, सामाजिक स्थल की घेराबंदी, बिजली, पेयजल, राशन, आवास और पेंशन जैसी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डॉ उरांव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जा रही है. साथ ही आश्वस्त किया कि जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर संभव नहीं होगा, उनका निदान विधायक मद से कराया जायेगा. उन्होंने दोहराया कि जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद, रोहित उरांव, प्रमुख सुनीता कच्छप, सीता देवी, सामुल अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा परवीन, अरशद अयूब, मुनव्वर आलम, डोमना उरांव, बीरेंद्र उरांव, रघु उरांव सहित जिला, प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर के कई पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >