नये समाहरणालय भवन के आवंटित कमरों में शिफ्ट करें कार्यालय : डीसी

नये समाहरणालय भवन के आवंटित कमरों में शिफ्ट करें कार्यालय : डीसी

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय सभाकक्ष में सभी कार्यालय प्रधानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को नये समाहरणालय भवन में जल्द से जल्द शिफ्ट होने का निर्देश दिया. जिन कार्यालयों के पास अपना निजी भवन नहीं है, उन्हें नये भवन में कमरे आवंटित कर दिये गये हैं. उपायुक्त ने भवन प्रमंडल को निर्माण के शेष अधूरे कार्यों को तत्काल पूर्ण करने और परिसर में आवश्यक साइनेज (दिशा-सूचक बोर्ड) लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा, समाहरणालय परिसर की सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के लिए हाइमास्ट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये गये. बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इस पहल से आम जनता को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी. जुए के अड्डे पर छापा,पांच बाइक जब्त

किस्को. थाना प्रभारी मानस कुमार साधु के नेतृत्व में पुलिस ने नीनी गांव में गुप्त सूचना पर जुए के खिलाफ छापामारी की. पुलिस टीम को देखते ही जुआ खेल रहे युवक अपनी गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने घटनास्थल से पांच बाइक और 1200 रुपये नकद बरामद किये हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बाइकों को जब्त कर मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि जुए के कारण क्षेत्र में चोरी और लूट जैसी आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ती है, इसलिए पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >