वाहन जांच अभियान में सात मोटर साइकिल जब्त

सड़क दुर्घटना व अपराध को नियंत्रण करने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया गया

सेन्हा. सड़क दुर्घटना व अपराध को नियंत्रण करने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजीवी के निर्देश पर पुलिस बल के सहयोग से एएसआई प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में थाना थाना के समीप लोहरदगा गुमला मुख्य पथ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.वाहन जांच के क्रम में हेलमेट, वाहन का सभी कागज, डिक्की बैग सहित अन्य चीजों की जांच की गयी. साथ ही दो पहिया वाहन चलाने समय हेलमेट पहन कर और चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिये वाहन मालिकों से अपील की गयी. वहीं वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट पहन कर मोटर साइकिल चलाने वाले सात मोटर साइकिल को जब्त कर सेन्हा थाना में सुरक्षित रखते हुए अग्रतर करवाई के लिये जिला परिवहन पदाधिकारी को सूचनार्थ किया गया. इस संदर्भ में थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना और अपराध को रोक थाम के लिये पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वाहन जांच चलाया जा रहा है.साथ ही कहा कि वरीय पदाधिकारियो के निर्देश पर आगे भी वाहन जांच अभियान जारी रहेगा.जिसे नियमित वाहन जांच होने से सड़क दुर्घटना व अपराधीक गतिविधियां कम हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >