यंग वॉरियर्स फुटबॉल अकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप में

यंग वॉरियर्स फुटबॉल अकादमी कुड़ू के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है.

रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे

कुड़ू. यंग वॉरियर्स फुटबॉल अकादमी कुड़ू के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है. सभी खिलाड़ी रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. विश्व विद्यालय स्तरीय प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिम बंगाल के विद्यासागर विश्वविद्यालय मेदिनीपुर में 9 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित किया गया है. यंग वारियर्स के चयनित खिलाड़ियों में बीएस कॉलेज लोहरदगा की छात्रा एंजेल कुजूर, अनिमा कुमारी व ममता कुजूर व एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची की छात्रा प्रतिक्षा लकड़ा व रोशनी वर्मा शामिल हैं. सभी खिलाड़ियों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. एक साथ विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए यंग वारियर्स अकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन होने पर अकादमी में खुशी का माहौल बना हुआ है.यंग वॉरियर्स फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों के चयन से पूरे अकादमी में खुशी और उत्साह का माहौल है. सभी के चयन पर अकादमी के सभी सदस्य, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी खिलाड़ियों को इस बड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पर जश्न मनाया जा रहा है. यंग वारियर्स के कोच व संस्थापक जॉय निखिल रुंडा ने कहा कि सभी खिलाड़ी अकादमी के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से हैं, हमें गर्व है कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच दे पा रहे हैं. रांची विश्वविद्यालय के लिए इनका चयन अकादमी की मेहनत और खिलाड़ियों की लगन का परिणाम है. अकादमी का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतर विश्वविद्यालय स्तर तक पहुंचाना है. सभी खिलाड़ी रविवार को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >