एथलेटिक मीट के साइकिल रेस में रामबिलास व नीमा अव्वल

एथलेटिक मीट के साइकिल रेस में रामबिलास व नीमा अव्वल

लोहरदगा़ लोहरदगा एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 68वीं एथलेटिक मीट के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने अपनी रफ्तार और सटीक निशानेबाजी का जौहर दिखाया. प्रतियोगिता के दौरान पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए साइकिल रेस और राइफल शूटिंग समेत कई स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. साइकिल रेस : पुरुष वर्ग की 25 किमी रेस भंडरा चट्टी से शुरू हुई, जिसमें लोहरदगा के रामबिलास पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. गुमला के सोमा उरांव द्वितीय व लोहरदगा के सहबीर उरांव तृतीय रहे. महिला वर्ग की 10 किमी रेस में लोहरदगा की नीमा कुमारी विजेता बनीं, जबकि गुमला की आरती कुमारी दूसरे और लोहरदगा की सीता कुमारी साहू तीसरे स्थान पर रहीं. राइफल शूटिंग : पुरुष वर्ग में लोहरदगा के रोहित साहू प्रथम, धनबाद के सुदीप मालाकार द्वितीय व सौरभ साहू तृतीय रहे. महिला वर्ग में जमशेदपुर की अनुपमा जाना ने स्वर्ण, लोहरदगा की लक्ष्मी कुमारी ने रजत व रांची की अंजलि कुमारी ने कांस्य पदक जीता. इसके अलावा 10 हजार मीटर रेस, लांग जंप, हाई जंप और तीरंदाजी में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया. मौके पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया. वीर बुद्धू भगत, हलधर-गिरधर व बहन रूनिया-झुनिया का श्रद्धांजलि समारोह दो को

कुड़ू. लरका आंदोलन के महानायक अमर शहीद वीर बुद्धू भगत, हलधर-गिरधर और वीरांगना बहन रूनिया-झुनिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो फरवरी को टिको पोखरा टोली स्थित शहीद स्थल पर भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को लेकर स्मारक समिति का गठन किया गया है, जिसमें चामू उरांव अध्यक्ष, जलेश्वर उरांव सचिव और शिव शंकर उरांव कोषाध्यक्ष चुने गये हैं. आयोजन समिति के सुनील उरांव ने बताया कि दो फरवरी को सुबह 9 बजे पूजन, 11:30 बजे झंडोत्तोलन और दोपहर से मुख्य समारोह प्रारंभ होगा. समारोह के मुख्य अतिथि कल्याण मंत्री चमरा लिंडा होंगे. विशिष्ट अतिथियों में सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, आयकर आयुक्त निशा उरांव, डीसी डॉ कुमार ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी, सम्मानित अतिथि राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत के राष्ट्रीय सचिव सोमे उरांव व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव शामिल होंगे. फिलहाल शहीद स्थल की साफ-सफाई और रंग-रोपण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >