आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान : नेसार अहमद

आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान : नेसार अहमद

लोहरदगा़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी गयी. इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी. इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद के नेतृत्व में गरीबों और सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. विचार गोष्ठी में प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दूरदर्शी नेता थे. उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी), दूरसंचार, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किये. देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया. जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और नयी दिशा देने का कार्य किया. युवा शक्ति, तकनीकी विकास एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय और सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा. कार्यक्रम में प्रकाश उरांव, सदरुल अंसारी, दीपक ठाकुर, तनवीर गौहर, जुगल भगत, आरिफ हुसैन, मोज्जमिल अंसारी, दानिश अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >