एमएलए महिला कॉलेज में राहुल सांकृत्यायन की जयंती मनी

एमएलए महिला कॉलेज में राहुल सांकृत्यायन की जयंती मनी

लोहरदगा. एमएलए महिला कॉलेज में गुरुवार को महान हिंदी साहित्यकार और यात्रा वृत्तांत के जनक महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर छात्राओं को केदारनाथ पांडेय से राहुल सांकृत्यायन बनने तक के उनके सफर, साहित्यिक कृतियों और उपलब्धियों से अवगत कराया गया. वक्ताओं ने बताया कि मदरसे से शिक्षा शुरू करने वाले सांकृत्यायन ने दुनिया के कई देशों की यात्रा कर वहां की भाषाएं सीखीं. 36 से अधिक भाषाओं के ज्ञाता इस असाधारण व्यक्तित्व ने भारत का बौद्धिक और सांस्कृतिक संबंध दुनिया से मजबूत किया. उनकी कृतियां मेरी तिब्बत यात्रा और वोल्गा से गंगा आज भी जीवंत वर्णन के लिए जानी जाती हैं. बौद्ध धर्म और साहित्य के इस प्रकांड विद्वान से प्रेरणा लेकर छात्राओं को ज्ञान प्राप्ति के लिए सदैव अग्रसर रहने का आह्वान किया गया. मौके पर विज्ञान और कला संकाय की सभी छात्राएं मौजूद थीं. बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सेन्हा. थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू तोड़ार गांव में बिजली विभाग ने ऊर्जा चोरी रोकथाम को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. सहायक अभियंता अजू कच्छप के नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई में तीन लोगों को टोंका (हुक) लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. इनमें सेरेंगहातू निवासी रामकेश्वर साहू, सुनील साहू और धनेश्वर साहू शामिल हैं. सहायक अभियंता के लिखित आवेदन पर सेन्हा थाना में तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि विभाग ने अवैध बिजली चोरी के आरोप में तीनों व्यक्तियों पर कुल 16,200 रुपये का जुर्माना लगाया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि राजस्व की क्षति को रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >