कुड़ू की बड़की चांपी पंचायत में SIR को लेकर जनसुनवाई, आपत्तियों का किया गया निष्पादन

कुड़ू प्रखंड की बड़की चांपी पंचायत में SIR कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का आयोजन. भू अर्जन व पंचायती राज अधिकारियों ने सुनीं आपत्तियां, अफसरों को मिले निर्देश.

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट

लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में एसआईआर कार्यक्रम के तहत बड़की चांपी पंचायत में आपत्तियों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया. जनसुनवाई में भू अर्जन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी कुड़ू अंगारनाथ स्वर्णकार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास और प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव शामिल हुए.

SIR से जुड़ी विसंगतियों की हुई सुनवाई

मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार व जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास ने एसआईआर के तहत विसंगतियों की सुनवाई की. साथ ही सुनवाई से जुड़े सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूर्ण दक्षता, गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि एसआईआर से संबंधित दावा एवं आपत्ति से जुड़े मामलों की नियमानुसार सुनवाई का समय पर निष्पादन हो सके.

सुनवाई के मौके पर भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त अन्य निर्देशों के आलोक में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए.

कई अधिकारी व कर्मी रहे मौजूद

मौके पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ संतोष उरांव, किस्को अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद, बीपीओ निलेन्द्र कुमार, अवध किशोर प्रसाद, सहायक अभियंता विशाल मिंज, कनीय अभियंता अजय कच्छप, मुखिया राजधन भगत, राजस्व उप निरीक्षक विकास कुमार सोनी, पंचायत सचिव जीतबाहन उरांव, जनसेवक दुर्गा प्रसाद, विवेक कुमार सहित अन्य शामिल थे.

ये भी पढ़ें: चटकपुर में 29 सितंबर से शुरू होगी ईनामी फुटबॉल प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 21 हजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >