लोहरदगा में दो दिनों में 58 मिमी बारिश, धान को राहत लेकिन सब्जी फसल पर संकट; किसान बेहाल

कुड़ू में दो दिनों की भारी बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है, लेकिन सब्जी उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है. सड़कों की स्थिति खराब और नदियां उफान पर हैं.

कुड़ू से अमित राज की रिपोर्ट

लोहरदगा जिले में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जहां धान की फसल को फायदा हो रहा है, वहीं सब्जी उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गयी है. खेतों में पानी जमा होने से फूलगोभी, बंदगोभी, धनिया पत्ती, टमाटर, फरसबीन, मिर्च, शिमला मिर्च, कद्दू, नेनुआ, झिंगी समेत विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों की फसलें डूब गयी हैं. इससे फसल बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है.

सोमवार सुबह से मंगलवार तक रुक-रुककर बारिश होती रही. सोमवार को 34 मिलीमीटर और मंगलवार को 24 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी.

ग्रामीण सड़कों पर आवागमन हुआ प्रभावित

लगातार बारिश के कारण प्रखंड की ग्रामीण सड़कों की स्थिति भी बदतर हो गयी है. सलगी-धौरा, धौरा-असनापानी, बड़की चांपी-सलगी मुख्य पथ, जिलिंग-माराडीह, जीमा चौक-लावागाई, चीरी-बंदुवा मोड़ और जिंगी-तान मुख्य पथ समेत कई सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ है.

कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गयी हैं. बाइक सवारों के गिरकर घायल होने की भी सूचना है. सड़कों की बदहाली से विद्यालय और कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़: JLKM नेता पनेश्वर कुमार महतो लापता, रात 10 बजे से नहीं मिला सुराग

करीब आधा दर्जन मकान ध्वस्त, कार्यालय में भी छायी वीरानी

बारिश के कारण प्रखंड में करीब आधा दर्जन मकानों के ध्वस्त होने की भी सूचना है. लगातार बारिश से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भी वीरानी छायी रही.

उफान पर दक्षिण कोयल समेत कई नदियां

इधर, बारिश के बाद प्रखंड की नदियां उफान पर हैं. दक्षिण कोयल, साफी, टिको और कमले नदी समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. कुएं और तालाब भी लबालब हो गये हैं.

ििग़ | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >