कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

भंडरा़ भंडरा प्रखंड के कुम्हारिया में एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.इस कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि व उद्यान से सम्बंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में किसानों ने कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और कृषि विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया. इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ इंद्रजीत प्रसाद, प्रशिक्षण समन्वयक अंजनी कुमार और सानौर अंसारी ने किसानों को खेती में आ रही समस्याओं के समाधान, वैज्ञानिक खेती के तरीकों, और कम लागत में अधिक उत्पादन लेने की तकनीक के बारे में बताया. कृषि विशेषज्ञ इंद्रजीत प्रसाद ने बताया की यह प्रशिक्षण किसानों को टिकाऊ और लाभदायक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया .शिविर में कृषि एवं उद्यान विभाग से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सकें. कार्यक्रम में कुम्हारिया के मुखिया दशरथ साहू, सतमी उरांव सहित अन्य किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >