पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

सेन्हा़ पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास कार्यालय से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा पोषण रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया.केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक राज्य स्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है.जिस निमित प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र में जागरूक के उद्देश्य से पोषण रथ को रवाना किया गया.वही पोषण पखवाड़ा के तहत नवजात बच्चे बच्चियों व गर्भवती महिलाओं तथा नौनिहाल बच्चों को मरती एवं शिशु पोषण,बच्चों का प्रारंभिक मस्तिष्क विकास,आंगनबाड़ी केंद्रों में खेल आधारित शिक्षा,स्क्रीनिंग समय कम करने में अभिभवक व समुदाय की भूमिका,आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत करने के लिये पोषक क्षेत्रों के सभी समुदाय का समर्थन तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी और लाभार्थियों के बीच सूखा राशन वितरण की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है.वही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गांव के पोषक क्षेत्र के सक्षम ग्रामीण आंगनबाड़ी को अपने स्तर से दान दे सकते हैं.या इच्छानुसार गोद भी ले सकते हैं. आंगनबाड़ी केंद्र को सूचरूप से संचालित करने में सेविका और सहायिका को सुविधा होगी. कहा कि लाभार्थियों को आधार व चेहरा का सत्यापन कराना आवश्यक है.जिसे सरकार द्वारा मिलने वाला लाभ सुचारू ढंग से लाभार्थियों को मिल सके.मौके पर महिला पर्यवेक्षिका,सुषमा कुजूर,संगीता कच्छप,मंजू देवी समेत अन्य आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >