एनएसयूआइ कांग्रेस की विचारधारा और नीति-सिद्धांतों को मजबूती प्रदान करता है : निशीथ जायसवाल

एनएसयूआइ कांग्रेस की विचारधारा और नीति-सिद्धांतों को मजबूती प्रदान करता है : निशीथ जायसवाल

लोहरदगा़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ का 56वां स्थापना दिवस गुरुवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया. जिला अध्यक्ष मनौव्वर आलम के नेतृत्व में संगठन ने राजकीय प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय में पौधरोपण किया. इससे पूर्व बीएस कॉलेज लोहरदगा में रक्तदान शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार का संदेश दिया. कांग्रेस की मजबूत नींव है छात्र संगठन : निशीथ : मौके पर विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता निशीथ जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआइ कांग्रेस पार्टी की सबसे मजबूत नींव है. यह संगठन न केवल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए संघर्षशील है, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा और नीति-सिद्धांतों को भी मजबूती प्रदान करता है. छात्र राजनीति ही देश हित के विकास की विचारधारा का निर्माण करती है. स्थापना के 56 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी एनएसयूआइ देश और छात्र के विकास की लड़ाई पूरी प्रखरता से लड़ रही है. कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प : स्थापना दिवस पर विधायक प्रतिनिधि ने सभी सदस्यों को शुभकामना दी. मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष असलम अंसारी, निश्चय वर्मा, प्रदेश सचिव सविता कुमारी, तौसीफ अंसारी, शैलेश कुमार, सकलेन मुस्ताक, माज अंसारी, मुराद अली, आदित्य कुमार, अनस अंसारी, आर्यन भगत, वसाद आलम, आफताब अंसारी, एहतेशाम अंसारी, आसना कुमारी, रवि सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >