लोहरदगा़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची के निर्देश पर लोहरदगा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई शनिवार को गैर-मैप मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी. यह प्रक्रिया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत की जा रही है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के निर्देशानुसार यह सूची 23 और 24 मई को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी, जहां छूटे मतदाताओं की मैपिंग का कार्य भी होगा. नाम जांचने का सुनहरा मौका : विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं का नाम पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण (2003) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर गैर-मैप मतदाता सूची में नाम जांच सकते हैं. यह सूची शनिवार और रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी. डीसी ने अधिकारियों को दिये निर्देश, मतदाताओं से की अपील : उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सूची का प्रकाशन तथा बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) व बीएलओ पर्यवेक्षक की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. बीएलओ छूटे मतदाताओं की मैपिंग करेंगे. उपायुक्त ने जनता से अपील की है कि वे केंद्र पर पहुंचकर सूची की जांच करें और बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग प्रक्रिया पूरी करायें.
मतदान केंद्रों पर आज जारी होगी गैर-मैप मतदाता सूची, छूटे लोग करा सकेंगे मैपिंग
मतदान केंद्रों पर आज जारी होगी गैर-मैप मतदाता सूची, छूटे लोग करा सकेंगे मैपिंग
