नया साल जनसेवा और युवाओं के विकास को समर्पित रहेगा : धीरज साहू

नया साल जनसेवा और युवाओं के विकास को समर्पित रहेगा : धीरज साहू

लोहरदगा़ नये वर्ष पर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अपने संकल्पों को साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2026 को वे जनसेवा, सामाजिक एकता और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित करेंगे. उन्होंने कहा कि नया वर्ष आत्ममंथन के साथ आगे बढ़ने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर है. नये वर्ष में खेल और खिलाड़ियों को ऊंचाई पर ले जाना है. खेल के क्षेत्र में बहुत कुछ करना है. उन्होंने बताया कि उनका प्रमुख संकल्प गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हितों की मजबूती से आवाज उठाना है. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे. उन्होंने क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल व रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया. श्री साहू ने कहा कि लोहरदगा सहित पूरे झारखंड में विकास और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि वे नये वर्ष में आपसी भाईचारा, शांति और सहयोग की भावना को अपनायें. पूर्व सांसद ने क्षेत्रवासियों को नये वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास से ही समाज और राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने लोगों से आपस मिलजुल कर एकजुटता से रहने का आह्वान किया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >