.परिवहन विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाया

.परिवहन विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाया

लोहरदगा. जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के के नेतृत्व में कचहरी मोड़ में वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य सभी दो पहिया वाहनों के वाहन और चार पहिया वाहनों के वाहन स्वामी को सीट बेल्ट/चालक को सचेत करते हुए सभी सड़क पर वाहनों का परिवहन करने के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के सभी धाराओं का अनुपालन कराना है.वाहन जांच के तहत दो पहिया वाहनों के वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट,नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग,ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिग द्वारा वाहन परिचालन करना, ओवरलोडिंग, वाहनों में छेड़छाड़, अतिरिक्त रूप से लगायी गयी लाइट व अन्य की जांच की गयी. जिसमें 80-120 ( दो पहिया वाहनों ) की जांच की गयी तथा जांच के वाहनों के कागजातों के अभाव में व मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने को लेकर कुल 20 दो पहिया वाहनों से 70500/-(सत्तर हज़ार पाँच सौ ) रुपए का जुर्माना ऑनलाइन वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >