तेज गति ट्रैक्टर पेड़ से टकराया

तेज गति ट्रैक्टर पेड़ से टकराया

भंडरा लोहरदगा. भंडरा-मसमानो मुख्य पथ पर भंडरा थाना क्षेत्र के भैंसमुंदो गांव के पास रात तीन बजे तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया. ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित बच निकला. ग्रामीणों ने बताया कि रोज़ाना रात दो बजे से ही अवैध बालू लोड ट्रैक्टरों की आवाजाही शुरू हो जाती है, जिनकी रफ्तार इतनी तेज़ होती है कि लोगों की नींद टूट जाती है. बीती रात चालक की आंख लगने से ट्रैक्टर पेड़ से टकराया और इंजन का बड़ा चक्का अलग हो गया. पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >