सांसद सुखदेव भगत ने पद्मश्री सिमोन बाबा से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

सांसद सुखदेव भगत ने पद्मश्री सिमोन बाबा से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

लोहरदगा़ लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने प्रख्यात समाजसेवी एवं पद्मश्री से सम्मानित सिमोन बाबा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान सांसद ने सिमोन बाबा का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. मुलाकात के दौरान सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सिमोन बाबा को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के असाधारण कार्यों के लिए वर्ष 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. उन्हें झारखंड का जल पुरुष भी कहा जाता है. उन्होंने 1960 के दशक से ही बिना किसी सरकारी मदद के पारंपरिक तरीकों से कई कुएं, तालाब और बांध बनायें, जिससे इलाके के जलस्तर में सुधार हुआ और किसानों को बड़ा फायदा पहुंचा. इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों को संगठित कर हजारों पेड़ लगाये और वनों की कटाई रोकने के लिए कड़े सामाजिक नियम बनायें. बाबा का निःस्वार्थ सेवा भाव और मार्गदर्शन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है. उनके अनुभवों से नयी पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए. पद्मश्री सिमोन बाबा ने सांसद को आशीर्वाद देते हुए लोहरदगा क्षेत्र के विकास और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि यदि जमीन से जुड़कर काम करें, तो समाज का भला निश्चित है. मौके पर मांडर व बेड़ो प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >