सांसद सुखदेव भगत ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

सांसद सुखदेव भगत ने सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिये निर्देश

लोहरदगा़ लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने बुधवार को अपने लोहरदगा स्थित आवास पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और चिकित्सा से जुड़ी कई शिकायतें उनके समक्ष रखीं. करचा टोली के ग्रामीणों ने रेलवे क्वार्टर के पीछे आम रास्ते की मांग की, जबकि भंडरा, आकाशी, खारु माटू और गुड्डीबाघी के लोगों ने जले ट्रांसफार्मर बदलने का आग्रह किया. वहीं, ग्रामीणों ने शिकायत की कि मनहो-बाघा पथ पर बिना रास्ते के ही पुल का निर्माण कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है. इसके अलावा गंभीर बीमारियों से पीड़ित कई मरीजों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगायी. जरूरत पड़ने पर सांसद निधि से जलमीनार लगायी जायेगी : सांसद ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत जले ट्रांसफार्मर बदलने और खराब चापाकालों की मरम्मत का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी-बिजली को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जरूरत पड़ने पर सांसद निधि से जलमीनार लगायी जायेगी. बिना रास्ते के पुल निर्माण मामले की जांच कराकर दोषी अफसरों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि अब तक दर्जनों मरीजों को प्रधानमंत्री राहत कोष से मदद दिलायी जा चुकी है. जनता की सेवा ही मेरा पहला धर्म : सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ दिल्ली में संसद भवन जाना नहीं, बल्कि हर समय जनता के बीच रहकर उनका दुख-दर्द बांटना है. लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निपटारा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >