पतगेच्छा में नाबालिग ने की आत्महत्या

बगड़ू थाना क्षेत्र के पतगेच्छा गांव में गुरुवार देर शाम एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली.

किस्को लोहरदगा. बगड़ू थाना क्षेत्र के पतगेच्छा गांव में गुरुवार देर शाम एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली. उसका शव घर के पास इमली के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया. परिजनों ने जब उसे खोजा तो यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गये और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 26 आवेदनों की स्वीकृति लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना में अब तक प्राप्त 26 आवेदनों की समीक्षा की गयी. समीक्षा में सभी आवदनों पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से समिति द्वारा सभी आवेदनों को स्वीकृत करने पर सहमति बनी. साथ ही उपायुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि स्वीकृत आवेदनों में आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाये. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >