भंडरा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम चलो गांव की ओर के तहत टोटो गांव मंडल भंडरा दक्षिणी में बैठक हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने की. इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना और उसे सशक्त बनाना है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों को जोड़ा जा रहा है, ग्रामीण विद्युतीकरण योजना से हर घर रोशन हो रहा है, हर घर नल जल योजना से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, मुफ्त अन्न योजना से गरीबों को भोजन मिल रहा है, आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, उज्ज्वला योजना से रसोई गैस कनेक्शन दिया जा रहा है और किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहयोग मिल रहा है.
भाजपा जो वादा करती है, पूरा करती है
मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव ने कहा कि भाजपा की नीति है कि जो वादा करती है, उसे पूरा करती है. चुनाव से पहले मोदी जी ने जो भी वादे किए थे, वे योजनाओं के माध्यम से पूरे हो रहे हैं. बैठक में मनोज सिंह, गंगाधर तिवारी, बिरिया उरांव, कर्मा उरांव, सरदार बुधवा उरांव, सोमा उरांव, लक्ष्मण सिंह, सुक्रमणि देवी, राजेश उरांव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.