भव्य व आधुनिक इमारत में शिफ्ट हुआ मदरसा बाबा दुखन शाह

भव्य व आधुनिक इमारत में शिफ्ट हुआ मदरसा बाबा दुखन शाह

लोहरदगा़ शहर के प्रतिष्ठित मदरसा हजरत बाबा दुखन शाह रहमतुल्लाह अलैह को गुरुवार को विधिवत रूप से नयी और भव्य इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया. आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस इस नयी इमारत को इस तरह तैयार किया गया है कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और तमाम जरूरी सहूलियतें एक ही छत के नीचे मिल सकें. इसे लोहरदगा में तालीमी और दीनी जागरूकता के एक नये दौर की शुरुआत माना जा रहा है. अदब और एहतराम के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम : नये भवन में मदरसे की शुरुआत सुबह कुरआन ख्वानी, नात ख्वानी और फातेहा ख्वानी के साथ बेहद अदब और एहतराम के माहौल में हुई. इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के पदाधिकारी, उलेमा-ए-कराम और काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी ने सामूहिक रूप से मदरसे की तरक्की, बच्चों की कामयाबी और इलाके में इल्म-ओ-दीन (शिक्षा और धर्म) के प्रसार के लिए दुआएं मांगीं. वक्ताओं ने कहा कि यह नयी इमारत आने वाली नस्लों के लिए रोशनी का मीनार साबित होगी. अंजुमन की पहल की हुई सराहना : कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अंजुमन इस्लामिया की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जतायी कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे दीन और दुनिया दोनों क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करेंगे. अंत में अंजुमन इस्लामिया ने निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया. मौके पर अंजुमन इस्लामिया के नाइब सदर आरिफ हुसैन बबलू, सहसचिव अल्ताफ कुरैशी, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना कारी शमीम रिजवी, हाजी व कारी शाहिद, कारी रेहान, मदरसा नाजिम हाफिज शफीक, मौलवी अबुल कलाम तैगी, असगर अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >