लोहरदगा एकल अभियान भाग की बैठक संपन्न

लोहरदगा एकल अभियान भाग समिति की बैठक महावीर चौक स्थित अग्रसेन भवन में अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई.

लोहरदगा. लोहरदगा एकल अभियान भाग समिति की बैठक महावीर चौक स्थित अग्रसेन भवन में अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, रांची चैप्टर अध्यक्ष अंचल किंगर और केंद्रीय साहित्य प्रकाशन प्रमुख अमरेंद्र विष्णुपुरी ने दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण से किया. अतिथियों को अंग वस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया. नवल अग्रवाल ने एकल विद्यालयों की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी. अंचल किंगर और अमरेंद्र विष्णुपुरी ने बताया कि एकल अभियान को 37 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इसकी शुरुआत लोहरदगा से हुई थी. अनिल उरांव ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में भी विद्यालय शिक्षा का प्रकाश फैला रहे हैं. सचिव दीपक अग्रवाल ने पंचमुखी शिक्षा और संगठन की मजबूती पर जोर दिया. बैठक में संरक्षक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

मालवाहक वाहन को ठोकर मारकर हाइवा घुसा मकान में, पांच घंटे वाहन में फंसे रहें दोनों चालक

कुड़ू. लोहरदगा-कुड़ू मुख्य मार्ग पर जीमा चौक के पास सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. देर रात लगभग 1 बजे डस्ट लदा हाईवा ने मालवाहक 709 को जोरदार टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया. टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये और चालक-खलासी वाहन में फंस गये. ग्रामीणों को सुबह लगभग 4 बजे घटना की जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस सुबह 5 बजे मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाला. मालवाहक 709 का चालक युसुफ खान (लातेहार निवासी) को रांची रिम्स रेफर किया गया, जबकि हाईवा चालक सुले उरांव और खलासी राजेंद्र उरांव (चतरा निवासी) को लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया. पांच घंटे की मशक्कत के बाद राहत कार्य पूरा हुआ. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >