लोहरदगा लीजेंड्स बना चैंपियन, लायंस को सात विकेट से हराया

लोहरदगा लीजेंड्स बना चैंपियन, लायंस को सात विकेट से हराया

लोहरदगा़ बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में संपन्न लोहरदगा प्रीमियर लीग के फाइनल में लोहरदगा लीजेंड्स ने लोहरदगा लायंस को सात विकेट से हराकर खिताब जीत लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाये. लक्ष्य कौशिक ने नाबाद 81 रनों की जुझारू पारी खेली. लीजेंड्स की ओर से युवराज और आयुष पोद्दार ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में, लीजेंड्स ने एक समय 35 रन पर तीन विकेट खो दिए थे, लेकिन युवराज कुमार (नाबाद 79) और कृष्ण शाही (नाबाद 23) की साझेदारी ने 17.1 ओवर में ही 141 रन बनाकर जीत दिला दी. युवराज को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. अर्पित मलिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आशीष सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और हर्षवर्धन सर्वश्रेष्ठ फील्डर बने. विजेता को 8,000 व उपविजेता को 5,000 रुपये नकद और ट्रॉफी दी गयी. मुख्य अतिथि उपायुक्त संदीप कुमार मीणा और एलडीसीए अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने पुरस्कार बांटे. धीरज साहू ने बीएस कॉलेज मैदान के विस्तार और खिलाड़ियों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया. कार्यक्रम में अंपायर वाशिद खान, शिवम कुमार, स्कोरर जुलकैर नैन और नारी सम्मान ग्रुप की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया. मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर सहित खेल प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >