सामूहिक प्रयास से ही भारत फिर बनेगा विश्व गुरु : प्रदीप जोशी

सामूहिक प्रयास से ही भारत फिर बनेगा विश्व गुरु : प्रदीप जोशी

कुड़ू़ स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख प्रदीप जोशी ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु के पद पर पुन: प्रतिष्ठित करने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है. सामाजिक एकता को तोड़ने वाली शक्तियों से रहें सावधान : प्रदीप जोशी ने अपने संबोधन में देश की अखंडता और एकता पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज कई वैश्विक शक्तियां भारत की एकता को तोड़ने के प्रयास में लगी हुई हैं, लेकिन आरएसएस देश को एकजुट और अखंड बनाने के लिए निरंतर संकल्पित होकर कार्य कर रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत हमेशा से विश्व को शांति और सौहार्द का संदेश देता रहा है और सामाजिक समरसता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प : बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने देश की अखंडता बनाये रखने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया. इस मौके पर सह जिला कार्यवाह देवेंद्र मंडल, प्रांत बौद्धिक प्रमुख किनेश्वर महतो, सह जिला संघ चालक पुष्कर महतो, प्रचार प्रमुख दीपक कुमार, रौनक कुमार, राजू कुमार रजक, बरुण बैठा, अजय कुमार, अवधेश उरांव, जतरू उरांव, कुलदीप उरांव, लाल विकास नाथ शाहदेव, अमित कुमार बंटू, संजय चौधरी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >