स्वास्थ्य रहने के लिए योग और संतुलित आहार अपनी दिनचर्या में शामिल करें

स्वास्थ्य रहने के लिए योग और संतुलित आहार अपनी दिनचर्या में शामिल करें

लोहरदगा़ विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में स्वास्थ्य जांच को लेकर कैंप लगाया गया. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने सामान्य जीवन में योग व अच्छे खानपान का महत्व बताया. कविता दीदी ने भैया-बहनों का बौद्धिक सत्र लेते हुए कहा कि स्वास्थ्य, जीवन का महत्वपूर्ण अंग है. स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए योग और संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने को कहा. ऋद्धि दीदी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निकास होता है. स्वास्थ्य कैंप में सभी छात्र-छात्राओं की ऊंचाई, वजन, बीपी आदि की जांच की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश छात्र-छात्राओं को दिये गये. महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, सनोज साहू, रितेश पाठक, शिखा राय, रोहित कुमार,आरती भगत तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे. गुरु तेग बहादुर की जयंती मनायी : वंदना सभा में गुरु तेग बहादुर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इसमें इतिहास के आचार्य रोहित कुमार ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिख धर्म के गुरु होते हुए भी सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया. उन्होंने भैया-बहनों को गुरु तेग बहादुर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा लेने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >