भारत की जनगणना 2027 में आम लोगों को मिलेगी स्वगणना की सुविधा

भारत की जनगणना 2027 में आम लोगों को मिलेगी स्वगणना की सुविधा

लोहरदगा. भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के लिए स्वगणना की सुविधा एक मई से शुरू हो रही है. आम नागरिक विशेष पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से 15 मई तक अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं. प्रशासन ने संवैधानिक अधिकारियों, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों और आम जन से अपील की है कि वे पहले दिन ही इस प्रक्रिया में हिस्सा लेकर लोहरदगा को राज्य में अग्रणी बनायें. पोर्टल पर स्वगणना के बाद, प्रगणक 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर सत्यापन व मकान गणना करेंगे. यह डिजिटल पहल समय बचाने और सटीक आंकड़े जुटाने के लिए की गयी है. तिसिया में चार दिवसीय मंडा पूजा शुरू

किस्को. प्रखंड के तिसिया में शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय मंडा पूजा का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ. मंदिर से भगवान शंकर, माता पार्वती और नंदी की प्रतिमाओं को मंडा स्थल पर स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. रात्रि में आयोजित भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 अप्रैल की मध्य रात्रि को पारंपरिक ””””फुलकुंदी”””” का आयोजन होगा, जिसमें निर्जला उपवास रखे भक्त धधकते अंगारों पर चलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय देंगे. वहीं, एक मई को क्षेत्र के प्रसिद्ध मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विशु झूलन का आयोजन किया जायेगा. समिति और ग्रामीणों द्वारा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >