किस्को में लगातार बारिश से घर गिरे, गरीब परिवार बेघर

किस्को में लगातार बारिश से घर गिरे, गरीब परिवार बेघर

किस्को. प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही जोरदार बारिश के कारण कई घर गिर गये हैं. बेठहठ पंचायत के आनंदपुर गांव निवासी नासरीन खातून का घर बारिश में गिर गया, वहीं परहेपाठ पंचायत के जनवल हरिजन मुहल्ला निवासी मोहन राम का कच्चा घर लगातार बारिश के कारण ध्वस्त हो गया. घरों के गिरने से गरीब परिवारों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है और वे बेघर हो गये हैं. घर गिरने से घर में रखा अनाज और अन्य सामान बर्बाद हो गया इससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है. पीड़ित परिवार अंचल प्रशासन से मुआवजा और आवश्यक सहायता देने की गुहार लगा रहे है़ं आशा आदिवासी विद्यालय के बच्चों ने रांची में किया शैक्षणिक भ्रमण

भंडरा. आदिवासी परदाआना खोड़हा द्वारा संचालित आशा आदिवासी विद्यालय, बलसोता सरना टोली भंडरा, कुड़ूख चंमबी, लूरकुड़िया, बुढ़ीपाट भरनो और सात पड़हा कुुड़ूख स्कूल पलमी के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. इस दौरान बच्चों ने बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, मछली घर, सांप घर, तितली घर, म्यूजियम, खेल गांव और साइंस सिटी रांची का दौरा किया. शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे. स्कूल के प्रधानाध्यापक रतिया उरांव, शिक्षक संगीत कुमारी तिर्की, आशा तिर्की, सुमित उरांव, राजेश उरांव, प्रियंका उरांव, सबिता पन्ना, सरिता तिर्की, मनिषा उरांव, लक्ष्मी उरांव, चंचल उरांव, निराली उरांव, भिन्सरिया उरांव, ज्ञानदीप उरांव आदि शिक्षक और स्टाफ भी शामिल थे. बच्चों ने इस भ्रमण के दौरान कई ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >