हवन व पूर्णाहुति के साथ हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन

हवन व पूर्णाहुति के साथ हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन

कुड़ू़ स्थानीय बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति और भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया. इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा और काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. विधि-विधान से हुई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा : रविवार सुबह मुख्य पुरोहित रमेश मिश्र के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम शुरू हुआ. मुख्य यजमान आकाश कुमार राजा व उनकी पत्नी सुहानी अनु, देव प्रसाद चौधरी व उनकी पत्नी सहित अन्य यजमानों ने आहुतियां डालीं. महाआरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और भव्य भंडारा शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला. बजरंगबली के जीवन प्रसंगों से अवगत कराया : महायज्ञ के दौरान पुरोहित रमेश मिश्र ने श्रद्धालुओं को बजरंगबली के जीवन प्रसंगों से अवगत कराया. उन्होंने भगवान राम से हनुमान जी के मिलन और माता सीता की खोज में उनके अदम्य साहस व भक्ति के प्रसंग सुनाये, जिससे श्रोता भावविभोर हो गये. इनका रहा सराहनीय योगदान : इस महायज्ञ को सफल बनाने में रामअवतार प्रसाद गुप्ता, महावीर प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार अज्जू, विक्की, रौनक, सागर गुप्ता, अमित, गौरव मुखर्जी, गोल्डेन, रोहित ठाकुर, आयुष राज, विनय, विशाल, शिवम सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >