लोहरदगा. जिला मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब शिव मंदिर प्रांगण में गंगा दशहरा पर्व की तैयारी को लेकर सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अनिल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष और अशोक कसकर को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया. इसके साथ ही आयोजन के समन्वय को लेकर 11 सदस्यीय संयोजक समिति का गठन भी किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 मई (मंगलवार) को संध्या 7:00 बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा. आयोजकों ने जिले के श्रद्धालुओं, माताओं और बहनों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने को लेकर जिले के अन्य स्थानों पर भी बैठकें की जायेंगी. मौके पर विजय खत्री, उमेश प्रसाद, संजू अग्रवाल, चंदन गोप, पूजा अग्रवाल, भावना मित्तल, कुमारी अंतरा और शशि प्रकाश तिवारी, आर्यन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. भारतीय कुश्ती टीम में अमित गोप का चयन, लोहरदगा में खुशी
लोहरदगा. जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने बताया कि स्थानीय पहलवान अमित गोप का चयन भारतीय कुश्ती टीम में हुआ है. अमित वियतनाम में आयोजित होने वाली ””””अंडर-23 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप-2026 में 77 किलो ग्रीको रोमन वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. अमित की इस उपलब्धि को पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है. अमित गोप के चयन पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, सांसद सुखदेव भगत, विधायक रामेश्वर उरांव, नगर अध्यक्ष अनिल उरांव, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष महादेव उरांव, विमल कांत सिंह, प्रवीण सिंह, ओम सिंह, सुखेर भगत, नेसार अहमद, जगदीप भगत, डॉ गणेश प्रसाद, विनोद सिंह खेरवार, अजात शत्रु सहित अन्य ने बधाई दी है.
