आग से घर जलकर राख, बेघर हुआ परिवार

आग से घर जलकर राख, बेघर हुआ परिवार

किस्को़ प्रखंड के सेमरडीह गांव में शनिवार देर शाम भीषण आगजनी में एक गरीब परिवार का आशियाना उजड़ गया. स्थानीय निवासी दुर्गा महतो (पिता स्व. सुगंबर महतो) के आवास में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. इस हादसे में घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और कीमती दस्तावेज जलकर पूरी तरह राख हो गये. आसपास के लोगों ने पाया आग पर काबू : दुर्गा महतो बिकेबी कंपनी में वाहन चलाकर पत्नी और तीन पुत्रों का भरण-पोषण करते हैं. घटना के वक्त आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला. स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के घर इसकी चपेट में आने से बच गये. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. प्रशासन से मुआवजे की गुहार : आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पीड़ित परिवार ने अंचल प्रशासन से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजे और तत्काल सहायता की मांग की है. घटना के बाद से ही पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >