अनुपस्थित बच्चों को चिह्नित कर स्कूलों से जोड़ने पर जोर

अनुपस्थित बच्चों को चिह्नित कर स्कूलों से जोड़ने पर जोर

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड रिसोर्स कक्ष में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन की अध्यक्षता में स्कूल रूआर 2026 का आयोजन किया गया.आयोजित कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.कार्यशाला माध्यम से स्कूल रूआर कार्यशाला के उद्देश्यों को शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साझा करते हुए बीआरपी अंबिका शरण पांडेय के द्वारा प्रतिदिन के गतिविधियों को साझा करते हुए बताया गया कि इस कार्यक्रम में दिनवार जो गतिविधियां दी गई है. उन्हें विधिवत पूरा करना है. बताया गया कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र में वैसे बच्चों की सूची बनाना है.जो आनामांकित और छिजित हैं.उन बच्चों की सूची डर ऐप में अपडेट करना है तथा लगातार अनुपस्थित रह रहे बच्चे बच्चियो को चिन्हित करना और अनुपस्थित होने के कारण का पता लगाना है और पोषक क्षेत्र में 5 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बच्चे बच्चियों का सूची बनाना है.स्कूल रूआर कार्यक्रम के माध्यम से सभी बच्चे बच्चियों का निश्चित रूप से नामांकन सुनिश्चित करना है तथा जो बच्चे विद्यालय से पास आउट हो चुके हैं.उन बच्चों की सूची निकटतम के विद्यालय को सुपुर्द करना है. प्रमोट करने वाले बच्चों का आंकड़ा रखना है.पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं को बताया गया कि स्कूल रुआर कार्यक्रम में मुखिया गांव का ग्राम प्रधान,वार्ड, सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका और अन्य लोगों का भी सहयोग लेना आवश्यक है.साथ ही स्कूल रुआर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णतयः भागीदारी के लिए प्रेरित करना है.वही प्रखंड एमआईएस पंकज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि यू डायस पोर्टल में बच्चों का प्रोग्रेशन करना अनिवार्य है. जिसे कार्यशाला के दौरान प्रोग्रेशन करके शिक्षक शिक्षिकाओं को बताया गया.मौके पर सीआरपी वीरेंद्र कुमार, अमर भगत,निशि कुमारी,नीता कुमारी,अरविंद कुमार,उपेंद्र ठाकुर बीआरपी निशा प्रसाद , शिक्षिका प्रतिमा कुमारी,उदय नरायण सिंह,विकेश सिन्हा,प्रभु नरायण रेणु मिश्रा,नैंसी सीमा लकड़ा और सिनी ट्रस्ट के प्रेमलता, उदित कुमार समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >