जिला परिषद सदस्य ने राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र

जिला परिषद सदस्य ने राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र

कुड़ू. कुड़ू प्रखंड पूर्वी की जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को एक मांग पत्र सौंपा है. इसमें उन्होंने क्षेत्र के वर्षों से लंबित कई गंभीर मामलों के समाधान की मांग की है. मांग पत्र के माध्यम से जिप सदस्य ने राज्यपाल को बताया कि प्रखंड कार्यालय के समीप पिछले 18 वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का भवन निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है. इस कारण स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं और वर्तमान अस्पताल महज रेफरल बनकर रह गया है. इसके अलावा, 9 करोड़ रुपये की लागत से बनी कुड़ू ग्रामीण जलापूर्ति योजना पिछले तीन साल से बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. उन्होंने इंदिरा गांधी चौक से ढुलुवाखुंटा तक मुख्य पथ के किनारे नयी नाली निर्माण की भी मांग की, क्योंकि पुरानी नाली जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है. राज्यपाल ने इन समस्याओं पर जिला प्रशासन को निर्देशित कर जल्द समाधान का भरोसा दिया है. सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने सेन्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, इमरजेंसी, महिला व पुरुष वार्ड, प्रसूति गृह, लैब, दवाखाना और कंगारू मदर केयर यूनिट सहित विभिन्न विभागों की गहन जांच की. उपायुक्त ने परिसर की नियमित सफाई, रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी, वार्डों में साइनेज लगाने, जर्जर होर्डिंग्स हटाने और एंबुलेंस के बेहतर रख-रखाव के निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिये. इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉक्टरों को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित जांच शिविर लगाकर उपलब्धि बढ़ाने और इसकी योजना डीएसइ/डीइओ को भी भेजने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, बीडीओ संग्राम मुर्मू, सीओ पंकज भगत और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीत आनंद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >