कुम्हार बंधुओं से दीपावली तक टैक्स नहीं लेने की मांग

कुम्हार बंधुओं से दीपावली तक टैक्स नहीं लेने की मांग

लोहरदगा. झारखंड प्रजापति समन्वय ट्रस्ट ने धनतेरस से दीपावली तक नगर क्षेत्रों में मिट्टी के दीये और खिलौने बेचने वाले कुम्हार बंधुओं से टैक्स नहीं लेने का आग्रह करते हुए नगर परिषद के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा. कुम्हार संघ ने बताया कि दीपावली के अवसर पर कुम्हार बड़ी मेहनत से मिट्टी के दीये और खिलौने बनाते हैं. इन्हें बाजार में बेचकर जो आमदनी होती है, उसी से वे अपना जीवनयापन करते हैं. ऐसे में अगर नगरपालिका टैक्स लेती है, तो गरीब कुम्हारों पर अनावश्यक दबाव बढ़ेगा. मिट्टी के दीये और खिलौने बेचने से इतनी आमदनी नहीं होती कि वे साल भर आराम से जीवनयापन कर सकें, इसलिए टैक्स का बोझ वह नहीं उठा सकते. ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति, कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति, संजय प्रजापति, मुकेश कुमार और आदित्य प्रजापति शामिल थे. ट्रस्ट ने नगर प्रशासन से आग्रह किया कि इस अवसर पर कुम्हार बंधुओं को राहत दी जाए और उनके व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए उन्हें टैक्स से मुक्त किया जाये.

गोली में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 24 से, कमेटी का गठन

कुड़ू़ आया तुफान गोली के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 अक्तूबर को किया जायेगा. इसके सफल संचालन को लेकर सोमवार को आयोजन समिति की बैठक करते हुए संचालन समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष सम कुमार, सचिव सूरज महली, कोषाध्यक्ष बबलू भगत व सोनू पहान, उपसचिव मनीष उरांव व राहुल, सरंक्षक रामप्रवेश पाहन, सदस्य में कृष्णा, सोनू, आलोक, अनमोल, आर्यन, संदीप, आकाश, प्रवीण मिंज, मनीष, सत्येंद्र, राजबहादुर, काली, झारखंड, लालू, जितेंद्र,आशिश, संतोष यादव, बिरेंद्र यादव, रामकिशोर भगत,अजय, रितेश, एबी तथा अन्य शामिल हैं. प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंडर तथा अन्य पुरस्कार दिये जायेंगा. तीन दिवसीय इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >