लोहरदगा. जिले में 26 मई को आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी सिलसिले में गंगा आरती आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात की. समिति ने उपायुक्त को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा. इस दौरान सदस्यों ने डीसी को तैयारियों की रूपरेखा से भी अवगत कराया. मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री सचिन कुमार साहू, प्रभारी अशोक काश्यकार, समाजसेवी राजेश महतो, संयोजक विजय खत्री, सिमरन गुप्ता, पूजा अग्रवाल, कुमारी अंतरा, भावना मित्तल, उमेश सिंह, दीपक व चंदन गोयल उपस्थित थे. शोकाकुल परिवारों से मिल सांसद ने शोक संवेदना प्रकट की
लोहरदगा. भाजपा नेता सह पूर्व प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अशोक चंद्र घोष के निधन की जानकारी मिलते ही लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की. इसी क्रम में सांसद ने लोहरदगा ग्राम स्वराज के संस्थापक सह दिशा सदस्य स्वर्गीय चंद्रपति यादव तथा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रकाश उरांव के दिवंगत पिता के आवास जाकर भी शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोक व्यक्त करने वालों में आलोक कुमार साहू और कुणाल अभिषेक भी शामिल थे.
