वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत, आंधी-पानी से क्षति

शुक्रवार दोपहर बाद आयी तेज़ आंधी-तूफ़ान और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचायी.

कुड़ू. शुक्रवार दोपहर बाद आयी तेज़ आंधी-तूफ़ान और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचायी. कई पंचायतों में मकानों पर पेड़ की डालियां गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गये. वहीं वज्रपात की चपेट में आने से किसान राहुल उरांव की दुधारू गाय की मौत हो गयी.

जिंगी पंचायत के जोंजरो, पतराटोली और नामनगर के बीच बिजली के तार टूटकर गिर गये, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रीतम उरांव के मकान पर पेड़ की डाली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया. आंधी-तूफ़ान से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ, पेड़ से फल झड़ गये और किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी. सब्ज़ी की फसलें जैसे फूलगोभी, बंदगोभी, टमाटर, मिर्च, बीन, कद्दू और अन्य साग भी बुरी तरह प्रभावित हुईं. सलगी, बड़की चांपी, सुंदरू, ककरगढ़, जिंगी, चंदलासो, कुड़ू टाटी समेत कई पंचायतों में नुकसान दर्ज किया गया.

मुआवज़े के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जायेगी

सीओ संतोष उरांव ने बताया कि आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराया जायेगा और मुआवज़े के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जायेगी. इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत और आजीविका पर गहरा असर डाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >