पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था का अधिवेशन शुरू

पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था का अधिवेशन शुरू

कुड़ू. पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था का दो दिवसीय अधिवेशन बुधवार से प्रखंड के चीरी पतरा में शुरू हो गया है. अधिवेशन शुभारंभ के मौके पर पड़हा व्यवस्था को दुरुस्त करने, ग्रामसभा को मजबूती प्रदान करने, पड़हा व्यवस्था को मिलने वाली हक व अधिकार पर चर्चा की गयी. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य में जब पेसा अधिनियम लागू हो गया है तो पेसा अधिनियम के तहत जल, जंगल व जमीन पर पारंपरिक पड़हा व्यवस्था का अधिकार दिलाया जाये. पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था महाधिवेशन के पहले दिन बुधवार को 50 गांवों के महतो, पाहन, पुजार व पड़हा बेल शामिल हुए. पारंपरिक पड़हा स्वशासन व्यवस्था अधिवेशन में मुख्य रूप से दीवान जतरू उरांव, संजीव भगत, विनोद भगत, चंपा पाहन, संजय उरांव, शनि भगत, सुधीर उरांव, सहाबीर उरांव, रामेश्वर लोहरा, शांति उरांव, कार्तिक उरांव, संजय गंझू सहित अन्य शामिल थे. रात के अंधेरे में लकड़ी की तस्करी, पुलिस को चकमा दे ट्रैक्टर फरार

भंडरा़ भंडरा प्रखंड में इन दिनों लकड़ी तस्करों के हौसले बुलंद हैं. रात के अंधेरे में सरकारी वन संपदा की लूट का गोरखधंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है. ताजा मामला मंगलवार शाम का है, जब प्रखंड मुख्यालय की सड़क पर भारी मात्रा में कीमती लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में गुजरता देखा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर की गति इतनी अधिक थी कि कई राहगीर बाल-बाल बच गये. तस्करों की इस बेखौफ गतिविधि से न केवल जंगलों का अस्तित्व खतरे में है, बल्कि तेज रफ्तार के कारण बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. इधर, थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दल को भेजा गया था, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भागने में सफल रहा. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर को चिह्नित कर जल्द जब्त किया जायेगा. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से वन विभाग और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाकर माफियाओं पर लगाम लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >