स्वच्छ और विकसित शहर ही हमारा उद्देश्य : अनिल उरांव

स्वच्छ और विकसित शहर ही हमारा उद्देश्य : अनिल उरांव

लोहरदगा. नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने वार्ड नंबर आठ के न्यू रोड व बजरंगबली मंदिर के पीछे दोनों मोहल्लों का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद अविनाश कौर भी मौजूद थीं. अध्यक्ष ने स्थानीय जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में नाली जाम होने से काफी कठिनाई होती है. पार्षद अविनाश कौर ने कहा कि पिछले बोर्ड में ही इस नाली निर्माण के लिए लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन ढाई साल तक चुनाव नहीं होने के कारण कार्य बाधित रहा. इस पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि बरसात से पहले नाली की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. उनका उद्देश्य स्वच्छ व विकसित लोहरदगा बनाना है. वहीं, पार्षद ने वार्ड-8 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प दोहराया. मौके पर कवलजीत सिंह, विगन राम, रवि राम, भुवनेश्वर राम, सविता देवी, गीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे. नाबालिग गर्भवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

भंडरा. भंडरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग गर्भवती किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार, किशोरी पांच महीने की गर्भवती थी और इस घटना के बाद उसका गर्भपात हो गया है. फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. किशोरी के आत्महत्या के प्रयास से पहले दवा या किसी अन्य पदार्थ खाने की भी बात कही जा रही है. बताया जाता है कि किशोरी दो दिनों से घर से गायब थी और उसके हाथ व गले पर कई निशान मिले हैं, जिससे मामला संदेहास्पद लग रहा है. भंडरा पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >