सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने प्रांतीय प्रतियोगिता में मनवाया लोहा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने प्रांतीय प्रतियोगिता में मनवाया लोहा

कुड़ू़ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी के भैया-बहनों ने प्रांतीय प्रतिभा चयन एवं खोज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व अभिभावकों का मान बढ़ाया है. चतरा स्थित इंदुमती टीबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के दौरान इन मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर मोदी को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया. प्रतियोगिता में कोमल कुमारी, रेशमा कुमारी और पुष्पा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें तीन-तीन हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. वहीं, आयुष कुमार तुरी, सुनैना कुमारी, हरिओम महतो, नितिन उरांव और रेशमा कुमारी को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिला. विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल 14 हजार रुपये की सम्मान राशि और प्रमाण पत्र हासिल किये. इस उपलब्धि पर गुमला विभाग के प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा, संकुल प्रमुख विपिन कुमार दास, प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूषण प्रसाद, सचिव यदुनंदन तिवारी और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने हर्ष जताते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में विदाई समारोह का आयोजन

कुड़ू़ प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में शुक्रवार को दशम कक्षा के भैया-बहनों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय की बहनों ने गीत प्रस्तुत की. इस विदाई के वेला में प्रधानाचार्य ने दशम के भैया-बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि मिलना-बिछड़ना प्रकृति का नियम, अच्छी मेहनत कर सभी को गौरवान्वित करें. सभी विधार्थी कड़ी मेहनत व चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें. जिस तरह अभी तक सभी भैया- बहनों ने विद्यालय का मान बढ़ाया है उसे आप सब कायम रखें. साथ ही सभी आचार्य-आचार्याओं ने सभी भैया-बहनों को परीक्षा के लिए शुभकामना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >