ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

सेन्हा. थाना क्षेत्र के कंडरा स्थित केरा झरिया नदी के समीप सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिला (थाना मंगरा पुलाव) के राजश्री पुर निवासी अमित उरांव (38 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अमित पांच दिन पूर्व ही गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल गम्हरिया आया था. गुरुवार को वह अपनी मोटरसाइकिल (जेएच 01जीइ 3055) से लोहरदगा की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक ट्रेलर (एनएल 01एन 7754) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एएसआइ श्रीकांत दास ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, तीन लोगों पर लगा जुर्माना

किस्को. प्रखंड के किस्को, गोसाई टोली और अशरफ नगर में बिजली विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी. सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद जीशान और दंडाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान के दौरान अवैध रूप से बिजली उपयोग करते तीन लोग पकड़े गये. विभाग ने अशोक कुमार, कैलाश उरांव और इम्तियाज अंसारी पर प्रति व्यक्ति 8,803 रुपये का जुर्माना लगाया है. विभाग ने मौके से टोकिंग में प्रयुक्त तार जब्त कर किस्को थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अभियान में शाहनवाज, हुसैन और बेलाल अंसारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >