सामूहिक प्रयास और समर्पण से सफल रहा बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट : धीरज साहू

सामूहिक प्रयास और समर्पण से सफल रहा बलदेव साहू मेमोरियल टूर्नामेंट : धीरज साहू

पूर्व राज्यसभा सांसद ने खेल एसोसिएशन, आयोजन समिति और मीडिया के प्रति जताया आभार

फोटो.धीरज प्रसाद साहू

प्रतिनिधि, लोहरदगा

बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य और सफल आयोजन के बाद लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामूहिक प्रयास, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण रहा है.

टीम वर्क से मिली बड़ी सफलता : श्री साहू ने कहा कि लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन, आयोजन समिति के पदाधिकारियों और प्रेस व मीडिया बंधुओं के अमूल्य सहयोग से ही इस बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराना संभव हो सका. उन्होंने विशेष रूप से एसोसिएशन के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और पूरी प्रतियोगिता को अनुशासित व पारदर्शी तरीके से संचालित करने में सभी का योगदान सराहनीय रहा.

प्रतिभाओं को निखारना ही मुख्य लक्ष्य : आयोजन समिति की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मैदान की तैयारी से लेकर खिलाड़ियों की सुविधाओं तक, हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाया गया. उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की आशा व्यक्त की. धीरज साहू ने कहा कि लोहरदगा में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे. टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करना रहा, जिसे सभी के सहयोग से साकार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >