एसपी के लौटते ही फिर दौड़े अवैध बालू लदे ट्रैक्टर

एसपी के लौटते ही फिर दौड़े अवैध बालू लदे ट्रैक्टर

लोहरदगा़ जिला मुख्यालय में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी ने मध्य रात्रि शहर का औचक भ्रमण किया. इस दौरान एसपी ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया. सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने रात्रि गश्ती दल को मुस्तैद रहने और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. देर रात सड़कों पर बेवजह घूमने और बैठकबाजी करने वाले लोगों को भी पुलिस कप्तान ने कड़ी हिदायत दी. थाने का औचक निरीक्षण, थमी रही बालू की ढुलाई : भ्रमण के क्रम में एसपी अचानक सदर थाना पहुंचे. वहां उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों की उपस्थिति व कार्यशैली की गहन समीक्षा की. दिलचस्प बात यह रही कि एसपी जब तक शहर की सड़कों पर भ्रमण करते रहे, तब तक क्षेत्र से एक भी अवैध बालू लदा ट्रैक्टर नहीं गुजरा. चारों तरफ पूरी तरह शांति दिखी. हालांकि, जैसे ही एसपी निरीक्षण कर वापस लौटे, वैसे ही हमेशा की तरह रॉकेट की रफ्तार से अवैध बालू की ढुलाई पुनः शुरू हो गयी, जो सुबह तक बेधड़क जारी रही. रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर आज से

लोहरदगा़ गुरुकुल शांति आश्रम परिवार द्वारा आज 21 से 27 मई तक रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर का आयोजन गुरुकुल शांति आश्रम में आयोजित किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए गुरुकुल शांति आश्रम परिवार ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर वीरांगनाओं का हौसला बढ़ाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >