सेन्हा. राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर प्रखंड अध्यक्ष नवल साहू के नेतृत्व में सेन्हा प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. नवल साहू ने कहा कि सरकार द्वारा किसान उत्थान की योजनाओं को दरकिनार कर मनमाने तरीके से राज्य चलाया जा रहा है, जिससे जनता परेशान है. पूर्व नगर अध्यक्ष के आकस्मिक निधन के कारण कार्यक्रम को बेहद शांतिपूर्ण तरीके से किया गया. प्रदर्शन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भाजपाइयों ने हेमंत सरकार की नीतियों पर आपत्ति जताते हुए किसानों को उनका हक देने की मांग की और बीडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम में श्रीकुंवर लोहरा, दिनेश साहू, कर्मदेव उरांव, रोहित सिंह, अवधेश सिंह, जयप्रकाश साहू सहित प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
बदलते मौसम के अनुसार खेती करने की सलाह
बदलते मौसम के अनुसार खेती करने की सलाह
