लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई, समय पर योजनाओं को पूरा करें

लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई, समय पर योजनाओं को पूरा करें

कुड़ू़ लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना गुरुवार को प्रखंड की जिंगी पंचायत सचिवालय पहुंचे. पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार क्षेत्र के दौरे पर निकले डीसी ने अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा व अन्य अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी. उन्होंने मुखिया दिलीप उरांव व पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर 15वें वित्त आयोग और मनरेगा से संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. योजनाओं को गति देने का निर्देश : निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं को गति प्रदान करते हुए ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें. काम में कोताही बरतने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मुखिया ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की योजनाएं भौतिक रूप से पूर्ण हो चुकी हैं और मनरेगा के तहत मजदूरों को नियमित काम दिया जा रहा है. ज्ञान केंद्र और साफ-सफाई की सराहना : डीसी ने पंचायत सचिवालय की बेहतर साफ-सफाई और वहां संचालित ज्ञान केंद्र की सराहना की. मुखिया ने अवगत कराया कि इस केंद्र से स्थानीय विद्यार्थियों को काफी लाभ मिल रहा है. जिंगी में निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त कैरो प्रखंड के गितिलगढ़ में निर्माणाधीन हाई लेवल पुलिया का जायजा लेने रवाना हो गये. मौके पर मुखिया दिलीप कैरो बीडीओ, सीओ पंचायत सचिव राजू कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >