मिशन चौक मंदिर में बनेगा भव्य राम दरबार, 24 जून को होगा भूमि पूजन

मिशन चौक मंदिर में बनेगा भव्य राम दरबार, 24 जून को होगा भूमि पूजन

लोहरदगा़ शहर के स्थानीय मिशन चौक स्थित मंदिर परिसर में राम भक्तों और मंदिर समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मंदिर निर्माण कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी और सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिये गये. निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में भव्य राम दरबार का निर्माण कराया जायेगा. इसके साथ ही मां दुर्गा और शिव परिवार के लिए भी आकर्षक गुंबद निर्मित किये जायेंगे. 24 जून को रखा जायेगा आधारशिला : समिति ने घोषणा की कि आगामी 24 जून, बुधवार को मंदिर निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा. इसी दिन से निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत भी कर दी जायेगी. श्रद्धालुओं में इस परियोजना को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और लोग अपनी ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दे रहे हैं. रणनीति तैयार, सौंपी गयी जिम्मेदारी : बैठक के दौरान भव्य मंदिर के निर्माण को ससमय पूरा करने के लिए ठोस रणनीति बनायी गयी. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समिति के सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटी गयी हैं. इस मौके पर दीपक जायसवाल, पंकज जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, निशित जायसवाल, मनोज जायसवाल, गोपी कृष्ण कुंवर, मथुरा महतो, पंकज महतो, बिनय अग्रवाल, रोहित कुमार, राजकुमार केशरी, राकेश कुमार सिंघल, आलोक मित्तल, गोपाल शरण पांडेय, संजय अग्रवाल, बिनय कुमार, सत्यकेतु प्रजापति, दिलीप साहू, शिवकुमार अग्रवाल, मनोज गुप्ता सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >