मसमानो मुस्लिम बस्ती के पास हादसा, रांची रेफर

प्रखंड अंतर्गत ग्राम मसमानो में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी.

भंडरा लोहरदगा . प्रखंड अंतर्गत ग्राम मसमानो में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल बच्ची की पहचान उम्मी एमन (उम्र 2 वर्ष), पिता सरवर अंसारी ग्राम मसमानो के रूप में हुई है. घटना मसमानो स्कूल मुस्लिम बस्ती के पास उस समय घटी, जब निजी स्कूल भंडरा की स्कूल वैन स्कूली बच्चों को छोड़ने के लिए जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल की वैन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची की हालत नाजुक बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.बच्ची के सिर और शरीर में गंभीर चोटें होने की बात कही जा रही है.इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाये. चालकों की योग्यता सुनिश्चित की जाये तथा आवासीय क्षेत्रों में वाहनों की गति पर सख्ती से नियंत्रण लगाया जाये, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से मासूम बच्चों की जान खतरे में न पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >