प्रशासन व राज्य सरकार पर साधा निशाना, रैली निकाल जताया गया विरोध

कोडरमा जिले के मेहता भवन में शुक्रवार को पत्थर और ढिबरा व्यवसायियों की बैठक हुई.

डोमचांच. कोडरमा जिले के मेहता भवन में शुक्रवार को पत्थर और ढिबरा व्यवसायियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी देवेंद्र मेहता ने की जबकि संचालन भाकपा माले के मो. इब्राहिम ने किया. बैठक में माले नेता एवं राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, राजद नेता मनोज रजक, माले राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता सहित कई सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे. झारखंड में भ्रष्टाचार महामारी का रूप ले चुका है बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार महामारी का रूप ले चुका है. पदाधिकारी लाखों की वसूली कर रहे हैं और सरकार का खजाना खाली हो चुका है. इसकी भरपाई के लिए हाइवा व ट्रैक्टर पर कानून बनाकर भारी जुर्माना वसूला जा रहा है. उन्होंने मांग की कि इस कानून में संशोधन किया जाये और ढिबरा चुनने का अधिकार मजदूरों को दिया जाए. यादव ने व्यवसायियों से एकजुट होकर स्वतंत्र रूप से नियमपूर्वक व्यापार करने का आह्वान किया. प्रशासन व्यापारियों को परेशान कर रहा है जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि कोडरमा और गिरिडीह के लोगों का मुख्य धंधा पत्थर और ढिबरा है, जिससे हजारों परिवार जुड़े हैं. लेकिन इन दिनों प्रशासन द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, जो गलत है. उन्होंने कहा कि जिले में जब-जब संकट आया है, तब-तब लोग मिलकर मुकाबला करते रहे हैं. लेकिन बड़े जनप्रतिनिधि इस धंधे से जुड़े लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. समाजसेवी देवेंद्र मेहता ने कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार यादव अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और वे बधाई के पात्र हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि डोमचांच अंचल में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना रुपये दिये कोई काम नहीं होता. बैठक में माले प्रखंड सचिव विनोद पांडेय, बसंत मेहता, कृष्णकांत मेहता, संदीप कुमार, सुरेश यादव, राजू मेहता, प्रदीप कुमार, कुलदीप यादव, आशीष यादव, बसंत यादव, पंकज कुमार, विनोद यादव, युवराज यादव, राजेंद्र साव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में एक रैली निकाली गयी. रैली के दौरान डोमचांच सीओ होश में आओ, “रोजगार पर हमला बंद करो”, “व्यापारी को तंग किया तो पूरा कोडरमा जाम रहेगा”, “व्यापारी एकता जिंदाबाद” और “ढिबरा को मेजर मिनरल करना बंद करो” जैसे नारे लगाये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >