किसानों की समस्याओं का निदान सिंगल विंडो सिस्टम से

सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड कार्यालय सेन्हा में बीडीओ अमिताभ भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में किसानों को लाभान्वित करने सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. बीडीओ ने कहा कि सिंगल विंडो के माध्यम से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का निदान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए एक भवन उपलब्ध कराया […]

सेन्हा-लोहरदगा : प्रखंड कार्यालय सेन्हा में बीडीओ अमिताभ भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में किसानों को लाभान्वित करने सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. बीडीओ ने कहा कि सिंगल विंडो के माध्यम से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का निदान किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि इसके लिए एक भवन उपलब्ध कराया जायेगा. सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से किसानों को अपने समस्या के समाधान के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी. किसान अपनी समस्याओं का हल एक ही छत के नीचे निकाल पायेंगे. मौके पर बीडीओ ने शौचालय निर्माण निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने का निर्देश दिये. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करें. अधिक से अधिक मजदूरों को काम देने की बात भी कही. मौके पर देवेंद्र मंडल, राम स्वारथ महतो, सीता उरांव, प्रणव पाठक, निलेंद्र कुमार, जियाउल रहमान सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >