किस्को-लोहरदगा : प्रखंड क्षेत्र के पाखर पंचायत अंतर्गत ग्राम तिसिया में शिव मंडा पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिव मंडा पूजा समिति के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि पाखर लोहरदगा ट्रक ऑनर्स एसोसिएसन के भूतपूर्व अध्यक्ष कुद्दुस अंसारी ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि कुद्दुस अंसारी ने कहा कि शिव मंडा पूजा समिति तिसिया के द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम से क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों में आपसी भाईचारगी बढ़ती है. उन्होंने कहा कि शिव मंडा पूजा में सांस्कृतिक कार्यक्रम से क्षेत्र के लोगों में एकता कायम होता है. सांस्कृतिक कार्यक्रम से कला एवं भाषा को बढ़ावा मिलता है.
मौके पर यासीन मस्ताना एंड ग्रुप के कलाकारों ने नागपुरी गीत प्रस्तुत किये. मौके पर प्रमुख सरिता देवी, उप प्रमुख अशफाक अंसारी, उज्जवल कुमार पाठक, मनोज ठाकुर, राजेंद्र यादव, राजू गुप्ता, सीताराम उरांव, साकिर अंसारी, सुरेश लोहरा, उदय रॉय, आदित्य शाही, ललीत उरांव, बालेश्वर लोहरा, बैजनाथ शाही, कृष्णा शाही, दीपक नायक, तुलसी ठाकुर, संजय यादव सहित काफी लोग मौजूद थे.
