बारिश से मिली राहत

लोहरदगा : दोपहर बाद अचानक तेज आंधी एवं बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. बारिश के साथ ओला पड़ने से फसलों को नुकसान भी हुआ है. बावजूद इसके तपती गरमी से परेशान लोग खुश हैं. मौसम सुहाना होते ही लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर मौसम का आनंद लेते देखे गये. बारिश […]

लोहरदगा : दोपहर बाद अचानक तेज आंधी एवं बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. बारिश के साथ ओला पड़ने से फसलों को नुकसान भी हुआ है. बावजूद इसके तपती गरमी से परेशान लोग खुश हैं.
मौसम सुहाना होते ही लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर मौसम का आनंद लेते देखे गये. बारिश के बाद कुंओं के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है. जिससे आमजन राहत महसूस कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि थोड़ी और वर्षा हो जाती, तो जिले में उत्पन्न जल संकट से कुछ दिनों के लिए निजात मिल जाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >