लोहरदगा में चला था शराब के खिलाफ बड़ा अभियान

लोहरदगा : बिहार की तरह झारखंड में भी लोग शराब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं़ शराब पर रोक के लिए लोहरदगा में बड़ा आंदोलन भी महिलाओं ने चलाया था. लोगों का मानना है कि उस वक्त इसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ा था, लेकिन सरकार की ओर से इसमें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. महिला […]

लोहरदगा : बिहार की तरह झारखंड में भी लोग शराब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं़ शराब पर रोक के लिए लोहरदगा में बड़ा आंदोलन भी महिलाओं ने चलाया था. लोगों का मानना है कि उस वक्त इसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ा था, लेकिन सरकार की ओर से इसमें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला.
महिला मंडल के साथ गांवों की जागरूक महिलाओं ने समूह बना कर देसी शराब बनाने और बेचने वालो के खिलाफ अभियान चलाया था. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की कई महुआ दुकानों से भी महुआ निकाल कर नष्ट कर दिया गया था. लोहरदगा जिला के नदिया, पतराटोली, हिरही, करचाटोली, कैरो के हनहट, भंडरा के चट्टी सहित अन्य गांवों में महिलाओं ने एकजुट होकर शराब के खिलाफ आंदोलन किया था.
हजारों लीटर देसी शराब सड़कों पर बहा दी गयी. भंडरा में तो विदेशी शराब की दुकान भी महिलाओं ने बंद करा दी थी. गांव में शराब बेचने और पीने पर प्रतिबंध लगा दिया गया और शराब की भट्ठियां भी तोड़ दी गयी थी. शराब पर प्रतिबंध महिलाओं द्वारा लगायी गयी, तो जिले में पाउच वाली शराब की बिक्री बढ़ गयी थी. प्रशासन का सहयोग नहीं मिला, तो धीरे-धीरे यह आंदोलन कमजोर पड़ने लगा और शराब माफिया एक बार फिर आंदोलन को दबाने में सफल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >